ePaper

टाटा मौर्या मोटर्स के सीइओ को गाड़ी से खींच कर पीटा

Updated at : 22 Dec 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा मौर्या मोटर्स के सीइओ को गाड़ी से खींच कर पीटा

बिहटा : बुधवार की देर शाम बिहटा खगौल मुख्य मार्ग पर विशनपुरा गांव के समीप स्कॉर्पियो पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने टाटा मौर्या मोटर्स के सीइओ पर जानलेवा हमला किया, जिसमे एनके द्विवेदी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने जख्मी को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती करा […]

विज्ञापन

बिहटा : बुधवार की देर शाम बिहटा खगौल मुख्य मार्ग पर विशनपुरा गांव के समीप स्कॉर्पियो पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने टाटा मौर्या मोटर्स के सीइओ पर जानलेवा हमला किया, जिसमे एनके द्विवेदी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने जख्मी को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती करा अपराधियों का पीछा किया, लेकिन अपराधी भाग निकलने में सफल रहा. डॉक्टरों ने एनके द्विवेदी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है कि एनके द्विवेदी बिहटा स्थित टाटा के मौर्या मोटर्स में सीइओ के पद पर कार्यरत हैं. बुधवार की देर शाम अपनी नैनो कार पर सवार होकर ऑफिस से पटना जा रहे थे. इस दौरान विशनपुरा गांव के समीप स्कॉर्पियो से चकमा देकर नैनो को रोक लिया.
इसके बाद सीइओ को गाड़ी से खींच कर आधा दर्जन लोगों ने हॉकी स्टिक से हमला कर लहूलुहान कर दिया. घटना को देख आसपास के लोग हल्ला करते हुए दौड़े. लेकिन, तब तक अपराधी घटना का अंजाम देकर भाग निकले. थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी को अस्पताल भेजा गया है. जख्मी की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन