प्रमुख के पति ने अभ्यर्थी को पीटा, रिवाल्वर तानी

बक्सर. नगर थाना क्षेत्र के एमपी हाइस्कूल में शिक्षक नियोजन के दौरान बक्सर प्रखंड की प्रमुख के पति मटरू राय ने सिमरी थाने के गंगौली गांव निवासी चंद्रकांत भारद्वाज पर सरेआम रिवाल्वर तान कर उसकी जम कर पिटाई की. इसके खिलाफ नियोजन कैंप में आक्रोश और बढ़ गया. अभ्यर्थी प्रमुख पति की गिरफ्तारी की मांग […]
बक्सर.
नगर थाना क्षेत्र के एमपी हाइस्कूल में शिक्षक नियोजन के दौरान बक्सर प्रखंड की प्रमुख के पति मटरू राय ने सिमरी थाने के गंगौली गांव निवासी चंद्रकांत भारद्वाज पर सरेआम रिवाल्वर तान कर उसकी जम कर पिटाई की. इसके खिलाफ नियोजन कैंप में आक्रोश और बढ़ गया. अभ्यर्थी प्रमुख पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. थोड़ी देर के लिए एमपी हाइस्कूल के परिसर में अफरा-तफरी मच गयी.
इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीओ अवधेश कुमार आनंद व डीएसपी सुनील कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे. एसडीओ ने माइक से मटरू राय की गिरफ्तारी करने की बात कही, तब जाकर भीड़ शांत हुई. पुलिस प्रमुख पति को लेकर थाने पहुंची. थाने में कार्रवाई को लेकर काफी देर तक ऊहापोह की स्थिति बनी रही. डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित अभ्यर्थी ने प्रमुख पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया. बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी. सहमति के बाद पुलिस ने प्रमुख पति को थाना से मुक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










