आभूषण दुकान का शटर तोड़ कर 10 लाख की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2014 10:33 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर. नगर की पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी के पास स्थित आभूषण दुकान का शटर तोड़ कर बीती रात अज्ञात चोरों ने लगभग 10 लाख के आभूषण सहित नकद की चोरी कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की […]
विज्ञापन
बक्सर.
नगर की पांडेयपट्टी रेलवे गुमटी के पास स्थित आभूषण दुकान का शटर तोड़ कर बीती रात अज्ञात चोरों ने लगभग 10 लाख के आभूषण सहित नकद की चोरी कर ली. घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस मामले की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.
पुलिस के अनुसार धनसोई बाजार का आभूषण व्यवसायी वीरेंद्र सेठ पिछले दशहरा में पांडेयपट्टी के पास आभूषण दुकान की शुरुआत की थी. पुलिस के अनुसार आभूषण व्यवसायी नगर के मुसाफिरगंज में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता था. हर दिन की तरह मंगलवार को आभूषण व्यवसायी वीरेंद्र सेठ अपनी दुकान बंद कर अपने आवास पर चला आया. मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने पहले दुकान के बाहर का शटर तोड़ा और फिर अंदर के चैनल गेट का ताला तोड़ दुकान में प्रवेश कर गये. अपराधी लगभग सात किलो चांदी व सोने का आभूषण और 15 हजार नकद सहित 10 लाख की संपत्ति चुरा कर फरार हो गये. बुधवार की सुबह शटर टूटा हुआ देख लोगों ने इसकी सूचना आभूषण व्यवसायी को दी. थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि दुकान को सील कर दिया गया है. फोरेंसिक जांच के बाद ही दुकान खोल कर जांच की जायेगी. आभूषण व्यवसायी ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










