मोदी को मांझी की चुनौती, झाडू छोड़ो, दलित संग भोजन करो
वाराणसी: बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है. कहा है कि अगर आप महात्मा गांधी के समाज की सफाई के सपने को साकार करना चाहते हैं, तो महादलित व आदिवासी परिवारों के साथ बैठ कर चावल व मछली जैसे उनके भोजन को ग्रहण करें. बुधवार को पीएम मोदी […]
कहा- झाड़ू चलाने से क्या होगा? उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव व छुआछूत को समाप्त करने के लिए माइंडसेट की सफाई करना आज अधिक जरूरी है.
बिहार की राजनीति के संबंध में श्री मांझी ने कहा कि अपने कमरे में पूर्व सीएम व जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार की तसवीर रखने का कोई अन्य अर्थ नहीं निकालना चाहिए. उन्होंने कहा, नीतीश हमारे आदर्श हैं. उन्होंने कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और पिछड़ापन से बिहार को उबारा है. उन्होंने कहा कि मैंने यह कभी भी सोचा था कि जनप्रतिनिधि बनूंगा, लेकिन आज मैं बिहार का मुख्यमंत्री हूं. अपने बेहद छोटे कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर मैंने नीतीश से कई बड़ी रेखाएं खींची हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










