ePaper

विस उपचुनाव : बिहार में भाजपा-लोजपा गठबंधन नहीं दिखा पाया कमाल

Updated at : 26 Aug 2014 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
विस उपचुनाव : बिहार में भाजपा-लोजपा गठबंधन नहीं दिखा पाया कमाल

पटना : केसरिया गठबंधन (भाजपा-लोजपा गठबंधन)के लिए बिहार विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव के तुलना में खराब रहा. अप्रैल-मई के तुलना में वोट प्रतिशत 45.3% से घट कर 37.3% हो गया. वोट शेयर लगभग 8% घटा है. जबकि राजद, जेदयू और कांग्रेस के महागंठबंधन के वोट प्रतशित में बढोतरी हुई है. अप्रैल-मई की तुलना में विधानसभा […]

विज्ञापन

पटना : केसरिया गठबंधन (भाजपा-लोजपा गठबंधन)के लिए बिहार विधानसभा उपचुनाव, लोकसभा चुनाव के तुलना में खराब रहा. अप्रैल-मई के तुलना में वोट प्रतिशत 45.3% से घट कर 37.3% हो गया. वोट शेयर लगभग 8% घटा है.

जबकि राजद, जेदयू और कांग्रेस के महागंठबंधन के वोट प्रतशित में बढोतरी हुई है. अप्रैल-मई की तुलना में विधानसभा उपचुनाव तक वोट प्रतिशत 40.3% से बढकर 44.9% हो गया. वोट शेयर में लगभग 4.6 की बढोतरी हुई है.

लोकसभा चुनाव में भाजपा-लोजपा गठबंधन 10 में से नौ सीटों पर आगे रही थीजबकिविधानसभा उपचुनाव में उसकी बढत चार सीटों तक सीमित रह गयी. जबकि राजद, जदयू और कांग्रेसगठबंधनने इन सीटों पर बढत ले ली है. लोकसभा चुनाव में ये पार्टियां इन इलाकों की एक ही विस सीट पर आगे रही थी, हालांकि उस समय इन तीनों दलों में महागठबंधन नहीं हुआ था. अब महागठबंधन के बाद तीनों दल छह सीटें जीत गयीं और इनका साझा वोट प्रतशित में4.6प्रतशित बढ गया.

विधानसभा उपचुनाव की बात की जाए तो 4 सीटों में सीर्फ नरकटियागंज वाली सीट पर भाजपा ने बड़ेमार्जीनसे जीत हासिल की है. नरकटियागंज से भाजपा उम्‍मीदवाररश्‍मीवर्मा उम्‍मीदवार थी. 2010 के विस उपचुनाव में भाजपा ने 10 सीटों में 6 में जीत हासिल की थी जबकि जेदयू को 1 सीट और राजद को 3 सीटें मिली थी.

किस पार्टी को कुल कितने वोट मिले
पार्टीकुल वोट
भाजपा227341
राजद170514
जदयू141658
कांग्रेस63753
सीट नाम उम्‍मीदवार नामपार्टीवोटउम्‍मीदवार नाम (दुसरे नं.)पार्टीवोट मार्जीन
नरकटियागंजरश्‍मी वर्माभाजपा64602फखरुद्दीन खान कांग्रेस48860 15742
राजनगररामा वटर पासवान राजद 58495राम प्रीत पासवान भाजपा 55047 3448
जालेऋषी मिश्रा जदयू47284रामनीवास प्रसाद भाजपा 395647720
छपरारणधीर कुमार सिंहराजद55787डा. सी. एन. गुप्‍ता निर्दलीय 3168124106
हाजीपुरअवधेश सिंह भाजपा 52528राजेन्‍द्र रॉय जदयू 46401 6127
मोहुद्दीनगरअजय कुमार बुलगानीनराजद 56232राजेश कुमार सिंह भाजपा 34702 21530
परबत्तारामानंद प्रसाद सिंह जदयू 94374सुहेली लोजपा 37384 56990
भागलपुरअजीत शर्मा कांग्रेस63753नभय कुमार चौधरी भाजपा 46524 17229
बांकाराम नारायण मंडलभाजपा 48651इकबाल हसन अंसारीराजद 47940 711
मोहनीया नीरंजन रामभाजपा 61560चंद्रशेखर पासवान जदयू 41709 19851
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन