BPSC Success Story: छात्र नेता से सप्लाई इंस्पेक्टर बने आशीष पुष्कर, NET-JRF टॉपर ने अब BPSC में मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

आशीष पुष्कर का फाइल फोटो

BPSC Success Story: पश्चिम चंपारण के सिकटा निवासी और पटना विश्वविद्यालय के शोधार्थी आशीष पुष्कर ने 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर आपूर्ति निरीक्षक का पद प्राप्त किया है. छात्र नेता से प्रशासनिक सेवा तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है. पढे़ं पूरी स्टोरी…

विज्ञापन

BPSC Success Story: पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा निवासी और पटना विश्वविद्यालय के शोधार्थी आशीष पुष्कर ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए आपूर्ति निरीक्षक (Supply Inspector) पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

आशीष पुष्कर की सफलता को वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर संघर्ष का परिणाम माना जा रहा है. खास बात यह है कि उन्होंने छात्र राजनीति, शोध कार्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को साथ लेकर यह मुकाम हासिल किया है.

यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: किराना दुकानदार की बेटी साक्षी बनी ग्रामीण विकास अधिकारी, पहले ही प्रयास में निकाली परीक्षा

पटना विश्वविद्यालय के सक्रिय छात्र नेता रहे हैं आशीष

आशीष पुष्कर पटना University के चर्चित और सक्रिय छात्र नेताओं में शामिल रहे हैं. वह छात्र संघ के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं. वर्तमान में वे पटना विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में शोधार्थी के रूप में अध्ययन कर रहे हैं.

छात्र राजनीति के साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी पूरा फोकस बनाए रखा, जिसका परिणाम अब BPSC में सफलता के रूप में सामने आया है.

यह भी पढे़ं: Good News: मुजफ्फरपुर में खुलने जा रहीं 4 बड़ी फैक्ट्रियां, 39.42 करोड़ की मंजूरी

परिवार को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर आशीष पुष्कर ने इसका श्रेय अपने पिता ब्रजकिशोर त्रिपाठी, माता पुष्पा दुबे और बड़े भाई आदित्य राज त्रिपाठी को दिया है.

उन्होंने कहा कि परिवार का निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रही. कठिन समय में परिवार के विश्वास ने उन्हें लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का हौसला दिया.

शैक्षणिक रिकॉर्ड भी रहा शानदार

आशीष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पटना साइंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की.

शैक्षणिक क्षेत्र में भी उनका प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है. वे इससे पहले CSIR-UGC NET और JRF जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में भी शानदार सफलता हासिल कर चुके हैं. इन परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन ने उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को नई पहचान दिलाई थी.

यह भी पढे़ं: BPSC रिजल्ट: अमेरिकी कंपनी में 18 लाख की नौकरी छोड़ बना DySP, बेतिया के अभिनव की सक्सेस स्टोरी

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

आशीष पुष्कर की सफलता को पश्चिम चंपारण के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार मेहनत और सही रणनीति से कोई भी छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है.

परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के छात्रों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी.

यह भी पढे़ं: BPSC Success Story: कपड़े बेचने वाले का बेटा बना टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, सेल्फ स्टडी के दम पर अभिनव बने अधिकारी

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन