व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे चार धराये
Updated at : 12 Jan 2020 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दानापुर के एक व्यवसायी की हत्या करने की अपराधियों की योजना को पटना पुलिस ने विफल कर दिया. साथ ही घटना को अंजाम देने की फिराक में रहे चार कांट्रेक्ट किलरों को पकड़ा गया. उनके पास से दो पिस्टल व 18 कारतूस बरामद किये गये. पकड़े गये अपराधियों में दीपू राय (न्यू आंबेडकर […]
विज्ञापन
पटना : दानापुर के एक व्यवसायी की हत्या करने की अपराधियों की योजना को पटना पुलिस ने विफल कर दिया. साथ ही घटना को अंजाम देने की फिराक में रहे चार कांट्रेक्ट किलरों को पकड़ा गया. उनके पास से दो पिस्टल व 18 कारतूस बरामद किये गये. पकड़े गये अपराधियों में दीपू राय (न्यू आंबेडकर कॉलोनी, सुल्तानगंज), चीकू कुमार (इशोपुर, हाजीपुर), अर्जुन सिंह (अलावलपुर, नौबतपुर) व राजेश कुमार (जज कॉलोनी, खगौल) शामिल हैं.
पकड़ा गया दीपू पहले भी जेल जा चुका है. इसका नाम खाजेकलां थाना क्षेत्र में हुए तनवीर हत्याकांड, सुल्तानगंज इलाके में हुए सेठी हत्याकांड व कदमकुआं में हुए एक हत्याकांड में आ चुका है. साथ ही दीदारगंज इलाके में हुए लूट मामले में भी इसकी संलिप्तता रही है.
जेल में रची गयी साजिश, दी गयी थी तीन लाख की सुपारी
शुक्रवार की रात हथियार के साथ व्यवसायी का कर रहे थे इंतजार
बेऊर जेल में बंद दो अपराधी अरविंद पासवान व अविनाश श्रीवास्तव ने दानापुर के एक व्यवसायी की हत्या करने के लिए इन चारों अपराधियों को तीन लाख की सुपारी दी थी. इसके बाद शुक्रवार की रात चारों अपराधी हथियार से लैस होकर व्यवसायी के आने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच एसएसपी को मामले की जानकारी मिल गयी और उनके निर्देश पर दानापुर, खगौल व रूपसपुर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चारों अपराधियों को पकड़ लिया.
एसएसपी ने व्यवसायी के नाम की जानकारी नहीं दी और बताया कि एक व्यवसायी की हत्या की नीयत से चारों जुटे थे और जेल के अंदर बंद दो अपराधियों ने तीन लाख की सुपारी दी थी. उन लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. एसएसपी ने बताया कि टीम में शामिल तमाम पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




