कड़ाही के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट
Updated at : 15 Oct 2019 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाने के पटना उच्च न्यायालय के समीप कड़ाही के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई. इसके साथ ही लाठी-डंडे भी चले. इसमें दोनों पक्षों के अजय कुमार व उमेश कुमार का सिर फट गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों की तीन […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के पटना उच्च न्यायालय के समीप कड़ाही के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व रोड़ेबाजी हुई. इसके साथ ही लाठी-डंडे भी चले. इसमें दोनों पक्षों के अजय कुमार व उमेश कुमार का सिर फट गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों की तीन महिलाएं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया.
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर सिर फाेड़ने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह अजय कुमार की कड़ाही व कुछ अन्य सामान गायब हो गये. उसने पड़ोसी उमेश कुमार पर शक जाहिर किया और इसको लेकर नोंक-झोंक हो गयी. इसके बाद दोनों ने आपस में मारपीट शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




