ePaper

पति की प्रताड़ना से आजिज होकर पत्नी ने गले में फंदा डाल की खुदकुशी

Updated at : 25 May 2019 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
पति की प्रताड़ना से आजिज होकर पत्नी ने गले में फंदा डाल की खुदकुशी

मसौढ़ी : थाना के पुरानी बाजार स्थित अपने मायके में शुक्रवार को 20 वर्षीया महिला ने गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली. इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में मृतका के पिता पुरानी बाजार निवासी सिद्धेश्वर साव ने मृतका के पति […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : थाना के पुरानी बाजार स्थित अपने मायके में शुक्रवार को 20 वर्षीया महिला ने गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली. इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में मृतका के पिता पुरानी बाजार निवासी सिद्धेश्वर साव ने मृतका के पति नौबतपुर निवासी अमित कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना का कारण पति द्वारा उसे अक्सर प्रताड़ित करना बताया जाता है.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना के पुरानी बाजार निवासी सिद्धेश्वर साव ने अपनी पुत्री नेहा कुमारी की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व नौबतपुर के अमित कुमार के साथ की थी. आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही अमित उसे छोड़ देने की धमकी देने समेत कई तरह से प्रताड़ित किया करता था. इस कारण बीते कुछ दिन पूर्व नेहा अपने मायके पुरानी बाजार चली आयी थी और यहीं रह रही थी.
हालांकि, उसका पति अक्सर मायके भी आता था और उसे प्रताड़ित करता था. इधर, पति की प्रताड़ना से आजिज आकर शुक्रवार को नेहा अपने मायके के घर की छत पर बने एक कमरे में चली गई और पंखे के हूक में फंदा डाल कर झूल गयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, उसे न देख जब मायके वाले आशंकावश छत के कमरे में उसे खोजने गए तो कमरा अंदर से बंद था.
बाद में कमरे का दरवाजा तोड़ जब वे अंदर गये तो उसे मृत पाया. इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष सीताराम साह ने बताया कि इस संबंध में नेहा के पिता सिद्धेश्वर साव ने पति नौबतपुर निवासी अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन