ePaper

बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 07 May 2019 2:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

दरभंगा : झपट्टा मार कर रुपये से भरा बैग छीनने वाले बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोल जुराबगंज निवासी स्व. कल्लू यादव का पुत्र रोहित यादव व पवन यादव एवं उसी गांव के श्रीकांत यादव का पुत्र सागर यादव है. […]

विज्ञापन

दरभंगा : झपट्टा मार कर रुपये से भरा बैग छीनने वाले बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोल जुराबगंज निवासी स्व. कल्लू यादव का पुत्र रोहित यादव व पवन यादव एवं उसी गांव के श्रीकांत यादव का पुत्र सागर यादव है.

तीनों झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों से एसएसपी बाबू राम के नेतृत्व में सीटी एसपी योगेंद्र कुमार, एसडीपीओ अनोज कुमार एवं अन्य थाना की पुलिस पूछताछ कर कई सुराग इकट्ठा की है. गिरोह के अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है. कई घटनाओं में संलिप्त होने की बात तीनों अपराधियों ने स्वीकार की है.

शहर में लगे सीसीटीवी के फूटेज से भी इन अपराधियों की तस्वीर का मिलान किया गया. चकजोहरा मोहल्ले के मो. नन्हे उर्फ बाबा एवं उनके चाचा से लूटी गयी चार लाख रुपये का भी उद्भेदन किया गया है. इन अपराधियों ने उन रुपयों को कहां रखा है, इसकी जानकारी पुलिस पदाधिकारी को मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन