आरा में धारदार हथियार से हमला कर महंत की हत्या

Updated at : 13 Apr 2019 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
आरा में धारदार हथियार से हमला कर महंत की हत्या

आरा/तरारी : भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी-सोनवर्षा पथ पर नहर के किनारे एक कुटिया में महंत की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली. घटना की पुलिस को दी गयी. मृत महंत की पहचान 70 वर्षीय सूर्यदेव रवानी के रूप में हुई […]

विज्ञापन

आरा/तरारी : भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी-सोनवर्षा पथ पर नहर के किनारे एक कुटिया में महंत की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली.

घटना की पुलिस को दी गयी. मृत महंत की पहचान 70 वर्षीय सूर्यदेव रवानी के रूप में हुई है, जो कुरमुरी गांव निवासी स्व यदुकरण रवानी के पुत्र थे. महंत की हत्या की सूचना जैसे ही लोगों की मिली घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी कुटिया में शव छोड़कर भाग निकला. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महंत रोज की तरह कुटिया में खाना बनाने के बाद सो गये. इसी बीच गुरुवार की रात उनको धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी. पत्थर से उनके मुंह पर भी वार किया गया था. घटना को अंजाम किसने दिया यह पुलिस जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन