एएसआइ के बेटे ने दोस्तों के कमरे पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर किया गैंगरेप

Updated at : 01 Apr 2019 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
एएसआइ के बेटे ने दोस्तों के कमरे पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर किया गैंगरेप

पटना : गर्लफ्रेंड को दोस्तों के रूम पर बुलाकर ब्वॉय फ्रेंड ने गैंगरेप किया है. मुख्य आरोपित राकेश बिहार पुलिस में मुंगेर में पदस्थापित एएसआइ का बेटा है. वह कोलकाता में रहकर एमबीए करता है और पटना में दाेस्तों के पास आया हुआ था. घटना 29 मार्च की रात की है. राकेश ने अपनी शादीशुदा […]

विज्ञापन

पटना : गर्लफ्रेंड को दोस्तों के रूम पर बुलाकर ब्वॉय फ्रेंड ने गैंगरेप किया है. मुख्य आरोपित राकेश बिहार पुलिस में मुंगेर में पदस्थापित एएसआइ का बेटा है. वह कोलकाता में रहकर एमबीए करता है और पटना में दाेस्तों के पास आया हुआ था.

घटना 29 मार्च की रात की है. राकेश ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए रात में बुलाया था. गर्लफ्रेंड जब राकेश से मिलने पहुंची तो उसे कमरे में बंधक बना लिया गया. इस दौरान पहले राकेश और उसके दो दोस्तों शशि और राजू ने गैंगरेप किया.
गर्लफ्रेंड को पूरी रात राकेश ने कमरे में रखा और उसे मुंह बंद रखने के लिए समझाता रहा. शनिवार की सुबह वह वहां से निकल कर अपने घर आयी. 31 मार्च की सुबह वह आरके नगर थाने में पहुंची और गैंगरेप की जानकारी दी.
घटना के बाद से ही पटना पुलिस के बीच हड़कंप मचा हुआ है. तत्काल सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील ने पीड़िता का केस दर्ज कराया है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा है. जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है, लेकिन सूत्रों कि मानें तो प्रथमदृष्टया गैंगरेप की पुष्टि हो गयी है. पुलिस ने तत्काल एक आरोपित शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है.
मुंगेर में एएसआइ हैं मुख्य आरोपित के िपता
आरोपित बेटा कोलकाता में करता है एमबीए की पढ़ाई
घटनास्थल के सटीक लोकेशन की हो रही जांच, बाजार समिति के पास घटना होने का संदेह
पुलिस ने आरोपित के एएसआइ पिता से भी किया संपर्क
मुख्य आरोपित राकेश के पिता मुंगेर में एएसआइ हैं. गैंगरेप में राकेश का नाम आने पर पटना पुलिस ने मुंगेर पुलिस से संपर्क किया है. उसके पिता से भी पूछताछ हुई है. राकेश अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है, लेकिन पटना से लेकर मुंगेर तक उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि राजू व शशि बहादुरपुर इलाके में भाड़े पर रूम लेकर रहते हैं. वहीं पर राकेश आया था. उसने मिलने के लिए बुलाया. जब वह राकेश के पास पहुंची तो उसने जबरदस्ती दो दोस्तों से मिलकर गैंगरेप किया.
पीड़िता सटीक लोकेशन नहीं बता पा रही है. लेकिन उसने जो इलाका बताया है, उसके मुताबिक पुलिस घटनास्थल बाजार समिति मान रही है. महिला रामकृष्णानगर इलाके में रहती है, इसलिए उसने मामला रामकृष्णानगर थाने में ही दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन