दहेज के लिए तीन माह की गर्भवती की गला घोंट हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2019 6:47 AM
विज्ञापन
बनियापुर : एक चार चक्का गाड़ी के लिए दहेज लोभी ससुराल वालों ने तीन माह की गर्भवती नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी. मामला गत सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा का है. मृतका अजीत कुमार राय की 20 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी है. शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य […]
विज्ञापन
बनियापुर : एक चार चक्का गाड़ी के लिए दहेज लोभी ससुराल वालों ने तीन माह की गर्भवती नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी. मामला गत सोमवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा का है. मृतका अजीत कुमार राय की 20 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी है.
शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से ससुराल वाले शव को घाट लेकर पहुंचे तभी मायके वालों की सूचना पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए शव को ठिकाने लगाने में संलिप्त लोगों को हिरासत में लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया.
मृत नवविवाहिता के दादा व नगरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा टोले सेमल सराय निवासी शिवजी राय के फर्द बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें पति अजीत कुमार राय, ससुर बब्बन राय, सुखल राय, अमित कुमार राय, प्रियंका देवी एवं पुतुल राय को नामजद किया गया है.
प्राथमिकी में मृतका के दादा ने बताया है कि उसकी पोती की शादी 10 जुलाई, 2018 को अजीत कुमार राय के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले उनकी पोती पर मायके वाले से चार चक्का वाहन दिलाने का दबाव बनाने लगे.
मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर ससुराल वाले नवविवाहिता को प्रताड़ित करने लगे. इसकी सूचना मृतका द्वारा मायके वालों को दी गयी. सूचना पर दादा ने पहुंच अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए चार चक्के वाहन की जगह बुलेट बाइक देकर ससुराल वालों को मनाया.
मगर कुछ दिन बाद पुनः ससुराल वाले चार चक्का वाहन दिलाने का दबाव बनाते हुए प्रताड़ित करने लगे. इसकी सूचना मृतका द्वारा अपने मायके वालों को दी जाती रही. इसी बीच गत सोमवार की देर रात्रि सूचना मिली की उसकी पोती की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से घाट पर ले जाया जा रहा है.
इसकी सूचना दादा ने स्थानीय थाने को दी. थाने की पुलिस सूचना पर कार्रवाई करती हुई घाट पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले घटना के अनुसंधान में जुटी. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि नामजद पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है. वहीं अनुसंधान में जुटी पुलिस शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










