पटना : विधायक आवास पर पथराव मामले में तीन गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 4:10 AM

विज्ञापन

पटना : दीघा स्थित राजद विधायक शक्ति सिंह यादव के आवास पर गुरुवार की देर रात पथराव-फायरिंग व स्थानीय लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये लोगों में विकास कुमार, संजय कुमार व सूरज कुमार शामिल हैं. इसमें विकास कुमार चालक […]

विज्ञापन

पटना : दीघा स्थित राजद विधायक शक्ति सिंह यादव के आवास पर गुरुवार की देर रात पथराव-फायरिंग व स्थानीय लोगों से मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पकड़े गये लोगों में विकास कुमार, संजय कुमार व सूरज कुमार शामिल हैं.

इसमें विकास कुमार चालक है और विधायक के आवास पर हो रहे उनकी बेटी की जन्मदिन पार्टी में शामिल था. जबकि दो अन्य संजय व सूरज स्थानीय लोग हैं. इन दोनों का सिर फटा हुआ है. इस मामले में दीघा थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

बताया जाता है कि कल देर रात विकास कुमार अपने साथियों के साथ पार्टी में शामिल होने के बाद गाड़ी से अपने घर जा रहा था. इसी बीच एक किराना दुकान के पास गाड़ी से सामान उतर रहा था और रास्ता ब्लॉक हो गया था. इस पर विकास व दुकानदार के बीच गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद हुआ और फिर दोनों पक्षों में मारपीट हुआ.
इस दौरान विकास कुमार व उसके साथी भारी पड़े और संजय और सूरज का मारपीट के दौरान सिर फट गया. इसके बाद काफी संख्या में आक्रोशित लोगों ने उन लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. विकास वहां से भाग कर विधायक के आवास की ओर गया. इसके बाद लोगों ने विधायक के आवास पर पथराव शुरू कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन