बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के लिए तैयारियां पूरी

पटना: बिहार विधानसभा के आगामी 27 जून से शुरु होने वाले मानसून सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है.बिहार विधानसभा की पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक के बाद आज विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आगामी 27 जून से शुरु होगी और 31 जुलाई तक चलने वाले इस मानसून सत्र […]
पटना: बिहार विधानसभा के आगामी 27 जून से शुरु होने वाले मानसून सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है.बिहार विधानसभा की पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक के बाद आज विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आगामी 27 जून से शुरु होगी और 31 जुलाई तक चलने वाले इस मानसून सत्र के दौरान सदन सुचारु रुप से चले, इसके लिए अंतिम रुप से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
यह पूछे जाने पर कि बागी विधायकों से निपटने के लिए सदन में अप्रिय स्थिति के उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए क्या कोई विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, चौधरी ने किसी प्रकार की हिंसा की आशंका को खारिज किया.उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा ने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपरा का निर्वहन किया है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिलेगा.
चौधरी ने मीडिया से खबरों में जगह पाने के लिए मसखरेपन का सहारा लेने वाले सदस्यों को बढावा नहीं दिए जाने का अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी लोकतांत्रिक प्रणाली के अवलोकन के लिए प्रत्येक दिन विभिन्न स्कूलों के 50 छात्र-छात्रओं को सदन की कार्यवाही देखने का अवसर प्रदान किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




