पटना सिटी : जमीन विवाद में पीट-पीट कर किशोर की हत्या, मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2019 3:00 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में घर में प्रवेश कर 15 वर्षीय दिव्यांग राहुल की पिटाई कर हत्या किये जाने का मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ है. इसमें पांच को आरोपित किया गया है. दर्ज मामले में पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि जमीन के विवाद में बीते दो […]

विज्ञापन
पटना सिटी : बाइपास थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में घर में प्रवेश कर 15 वर्षीय दिव्यांग राहुल की पिटाई कर हत्या किये जाने का मामला शुक्रवार को दर्ज हुआ है. इसमें पांच को आरोपित किया गया है.
दर्ज मामले में पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि जमीन के विवाद में बीते दो जनवरी को भी नामजद लोगों ने घर में आकर मारपीट की थी. इसकी शिकायत थाना में दर्ज करायी गयी थी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है. थानाध्यक्ष गोल्डन कुमार ने बताया कि मरचा गांव निवासी सुनील कुमार सिंह ने बेटे राहुल की हत्या किये जाने का मामला दर्ज कराया है.
इसमें कहा गया है कि गुरुवार की देर रात लगभग तीन बजे घर में घुसे लोगों ने उसके बेटे राहुल की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. दर्ज प्राथमिकी में अखिलेश कुमार,गोलू कुमार, रमेश कुमार, विजयनंदन सिंह, सत्या सिंह को आरोपित किया है.
बाइपास थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथमदृष्टया मृतक के शरीर पर कहीं पर चोट के निशान नहीं पाये गये हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का खुलासा होगा. नामजद बनाये गये आरोपितों के पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन