आठ बम निरोधक दस्तों का गठन

पटना: पटना व बोधगया में हुए आतंकी हमलों के बाद बिहार पुलिस के जवानों को बम अपने हाथों में लेकर उसे निष्क्रिय करने की कवायद करते पूरी दुनिया ने टीवी चैनलों पर देखा था. इसको लेकर बिहार पुलिस की फजीहत भी हुई थी. बिहार पुलिस ने उस घटना से सबक लेते हुए राज्य में बम […]
पटना: पटना व बोधगया में हुए आतंकी हमलों के बाद बिहार पुलिस के जवानों को बम अपने हाथों में लेकर उसे निष्क्रिय करने की कवायद करते पूरी दुनिया ने टीवी चैनलों पर देखा था. इसको लेकर बिहार पुलिस की फजीहत भी हुई थी.
बिहार पुलिस ने उस घटना से सबक लेते हुए राज्य में बम निरोधक दस्तों (बम डिस्पोजल स्क्वायड) के आठ यूनिटों का गठन कर उसे राज्य के आठ लोकेशन पर तैनात कर दिया है. बीडीएस के ये सभी यूनिट हर तरह के अत्याधुनिक संसाधनों से लैस हैं और इन्हें किसी भी स्थान पर बम मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर उसे निष्क्रिय करने का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है.
सभी दस्तों का नियंत्रण बिहार पुलिस की विशेष शाखा के पास : राज्य पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन सभी दस्तों का नियंत्रण बिहार पुलिस की विशेष शाखा को सौंपा गया है. इन दस्तों को एनआइए की तरह बमों को निष्क्रिय करने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं. बीडीएस के दो दस्तों की तैनाती राजधानी पटना में की गयी है, जबकि अन्य छह दस्तों को गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और पूर्णिया में तैनात किया गया है. सूत्रों ने बताया कि इन दस्तों में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बमों को निष्क्रिय करने की ट्रेनिंग उपलब्ध करायी गयी है.
साथ ही सभी आठों दस्तों को बम निष्क्रिय करने के सभी साजो-सामान भी उपलब्ध कराये गये हैं. इनमें बम निरोधी शूट, एक्स-रे स्कैनर, प्रोटेक्टर्स, एक्प्लोसिव डिटेक्टर्स और नन लिनियर जंकशन डिटेक्टर जैसे अत्याधुनिक उपकरण शामिल हैं. इन दस्तों को राज्य के नक्सल ग्रस्त इलाकों में तैनात करने की कार्रवाई पूरी कर ली गयी है. इन दस्तों को श्वान दस्तों का सहयोग भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




