सीएम नीतीश के कार्यक्रम में निशांत कुमार जिंदाबाद के लगे नारे, गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Apr 2026 1:58 PM

विज्ञापन

बिहार विधान परिषद पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद के गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया. लेकिन इस दौरान जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए. इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना के तहत विधान परिषद के गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया है. साथ ही इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कैंटीन, लाइब्रेरी और सामुदायिक केन्द्र का भी उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने नए गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया और सभी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली.

निशांत कुमार जिंदाबाद के लगे नारे

खास बात यह रही कि सीएम नीतीश के बिहार विधान परिषद में कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए. यह सुनते ही कुछ देर के लिए सीएम नीतीश कुमार मुस्कुराए. उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे.

सीएम नीतीश कुमार ने क्या-क्या कहा?

बिहार विधान परिषद के गेस्ट हाउस के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है. यहां की सुविधाओं का लाभ विधान परिषद के सदस्यों को मिलेगा. विधान परिषद का गेस्ट हाउस 5 मंजिला भवन है, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और इसके ऊपर 4 मंजिलों का निर्माण किया गया है.

इस बिल्डिंग में 30 सुईट रूम, 4 लॉउन्ज, सेक्युरिटी लाउंज का निर्माण किया गया है. भवन में 8 व्यक्ति की क्षमता वाले लिफ्ट को इंस्टॉल किया गया है. हर सुईट रूम में एक छोटा किचेन, ड्राईंग रूम और आराम करने के लिए एक कमरे का निर्माण किया गया है.

ये सभी सुविधाएं भी रहेंगी मौजूद

जानकारी के मुताबिक, कैंटीन के ग्राउंड फ्लोर और पहले फ्लोर पर कैंटीन, डायनिंग हॉल किचेन, रेस्ट रूम, पेन्ट्री, स्टोर, सर्विस ऐरिया, टॉयलेट का निर्माण किया गया है. लाइब्रेरी के पहले फ्लोर पर रिडिंग हॉल, लॉबी औप स्टोर का निर्माण किया गया है. सामुदायिक केंद्र भी बनाया गया है. इसके ग्राउंड फ्लोर और पहले फ्लोर पर हॉल, स्टोर, किचेन, लॉबी, टॉयलेट का निर्माण कराया गया है.

Also Read: 7 अप्रैल को पूरे बिहार में अलर्ट, तेज बारिश के साथ 50-60 KMPH की स्पीड से चलेगी हवा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन