पटना : नशाखुरानी गिरोह के चंगुल में फंस ठेकेदार की हुई थी मौत
Updated at : 15 Nov 2018 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : हैदराबाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अशोक कुमार साह के गायब होने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया. हालांकि अशोक कुमार साह के संबंध में उस समय जानकारी मिली जब उनकी मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. इस संबंध में पुलिस ने एक अपराधी सुजीत कुमार को समस्तीपुर इलाके […]
विज्ञापन
पटना : हैदराबाद में कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अशोक कुमार साह के गायब होने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया. हालांकि अशोक कुमार साह के संबंध में उस समय जानकारी मिली जब उनकी मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. इस संबंध में पुलिस ने एक अपराधी सुजीत कुमार को समस्तीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है.
घटना को अंजाम देने में चार और अपराधी शामिल थे, जो फिलहाल फरार हैं. अशोक कुमार साह नशाखुरानी गिरोह के चंगुल में फंस गये थे और उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी और दो एटीएम कार्ड भी छीन लिये थे. एक एटीएम से 20 हजार नकद निकाल लिया था और दूसरे एटीएम से बिहारशरीफ में सोने की दुकान से डेढ़ लाख का गहना खरीद लिया था.
इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया और दीदारगंज टॉल प्लाजा के पास सड़क पर फेंक कर अपराधी फरार हो गये. इसके बाद टॉल प्लाजा के कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया था और इलाज के दौरान ठेकेदार की मौत हो गयी.
सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस से पहुंचे थे दानापुर स्टेशन : बताया जाता है कि छह नवंबर को सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस से मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना इलाके के निवासी अशोक कुमार साह पटना के दानापुर स्टेशन पहुंचे थे. वे स्टेशन से बाहर निकले, तो नशाखुरानी गिरोह के सदस्य उन्हें मिल गये और बातों-बातों में यह जान लिया कि उन्हें मुजफ्फरपुर जाना है.
इसके बाद उन लोगों ने भी यह जानकारी दी कि वे लोग भी मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं. इसके बाद यह समझाया कि रात हो रही है वे उनके साथ चलें, उन्हें मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में उतार देंगे. इसके बाद अशोक कुमार साह ने अपनी पत्नी व ड्राइवर को फोन कर बताया कि वे मुजफ्फरपुर आ रहे हैं. नशाखुरानी गिरोह के लोग उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर ओल्ड बाईपास के पास पहुंचे और भूतनाथ रोड के पास उनका मोबाइल फोन ऑफ करा दिया.
सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी
इधर, जब मोबाइल फोन स्विच ऑफ हुआ तो अशोक कुमार साह के परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी और सात नवंबर को जक्कनपुर थाने में गायब होने का मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने भी अनुसंधान शुरू किया. अपराधियों ने एटीएम से बिहारशरीफ के गोवर्धन लाल रस्तोगी दुकान से सामान की खरीदारी की थी.
पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाल कर खोजबीन की, तो दो अपराधियों की तस्वीर सामने आ गयी. 12 नवंबर को अशोक साह की मौत के बाद उसके संबंध में पुलिस को जानकारी मिली. टॉल प्लाजा के कर्मचारियों से पूछताछ में कहानी सामने आ गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




