लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, मौत

Updated at : 11 Nov 2018 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, मौत

गड़खा (सारण) : छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित जसोसती पोखरे पास लुटेरों ने ऑटो में सवार यात्रियों के साथ लूटपाट का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर युवक को गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी. मृत युवक गड़खा के अलोनी गांव निवासी हेमंत राय उर्फ बुनीलाल राय का पुत्र विक्की कुमार राय है. वह […]

विज्ञापन
गड़खा (सारण) : छपरा-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित जसोसती पोखरे पास लुटेरों ने ऑटो में सवार यात्रियों के साथ लूटपाट का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर युवक को गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गयी.
मृत युवक गड़खा के अलोनी गांव निवासी हेमंत राय उर्फ बुनीलाल राय का पुत्र विक्की कुमार राय है. वह हैदराबाद में मजदूरी करता था. गुरुवार की मध्य रात्रि विक्की अपने 10-12 दोस्तों के साथ छपरा जंक्शन से ऑटो रिजर्व कर घर लौट रहा था. जसोसती पोखरे के पास ऑटो पहुंचा तो बाइक पर सवार लुटेरों ने लूटपाट शुरू कर दी.
ऑटो पर सवार युवकों ने इसका विरोध करते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे. इसी दौरान लुटेरों ने गोली चला दी, जो विक्की को लग गयी. विक्की छह माह बाद छठपूजा में घर लौट रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन