हाइकोर्ट गेट से एक लाख का नकली स्टांप बरामद

Published at :31 May 2014 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट गेट से एक लाख का नकली स्टांप बरामद

पटना: नकली स्टांप पेपर की धड़ल्ले से हो रही ब्रिकी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को हाइकोर्ट के पूर्वी गेट के पास एक दुकान में छापेमारी की. उक्त दुकान से करीब एक लाख का नकली स्टांप पेपर बरामद किया गया है. छापेमारी […]

विज्ञापन

पटना: नकली स्टांप पेपर की धड़ल्ले से हो रही ब्रिकी को रोकने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को हाइकोर्ट के पूर्वी गेट के पास एक दुकान में छापेमारी की.

उक्त दुकान से करीब एक लाख का नकली स्टांप पेपर बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान स्टांप पेपर विक्रेता दुकान छोड़ कर भाग निकला. पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है.

नकली स्टांप की बिक्री होने की सूचना पुलिस को कुछ दिन पहले मिली थी. पुलिस ने इसकी निगरानी शुरू की और शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर हाइकोर्ट के पूर्वी गेट के पास एक दुकान में छापेमारी कर दी. इस दौरान पुलिस को देखते ही दुकानदार वहां से भाग निकला. जबकि पुलिस ने दुकान में छानबीन के बाद वहां से भारी मात्र में स्टांप बरामद किये. अब तक की जांच में पुलिस स्टांप को फर्जी मान रही है और इसकी कीमत करीब एक लाख होने की बात कह रही है. इस बरामदगी के बाद कारोबार में लिप्त अन्य लोगों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन