पति ने सौतन के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jul 2018 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

छातापुर : थाना क्षेत्र के सुर्जापुर निवासी 35 वर्षीया महिला बेबी देवी की अधजली अवस्था में सहरसा स्थित सूर्या अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की संध्या मौत हो गयी. घटना बीते 14 मई की है. पीड़ित पक्ष ने विवाहिता के ससुराल वालों पर मिट्टी तेल उड़ेलकर जलाकर जान से मारने के प्रयास किये जाने […]
विज्ञापन
छातापुर : थाना क्षेत्र के सुर्जापुर निवासी 35 वर्षीया महिला बेबी देवी की अधजली अवस्था में सहरसा स्थित सूर्या अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की संध्या मौत हो गयी.
घटना बीते 14 मई की है. पीड़ित पक्ष ने विवाहिता के ससुराल वालों पर मिट्टी तेल उड़ेलकर जलाकर जान से मारने के प्रयास किये जाने का आरोप लगाया है.
घटना के बाद बीते डेढ़ माह से महिला गंभीर अवस्था में उपचाररत जिंदगी आैर मौत की जंग लड़ रही थी. लेकिन महिला ने सूर्या अस्पताल में ही आखिरकार दम तोड़ दिया और विवाहिता दहेजलोभी ससुराल वालों की बलिवेदी चढ़ गयी. महिला के तीन संतान है, जिसके सिर में मां की ममता का साया छिन गया और मौत की खबर सुनते ही रो रोकर उसका बुरा हाल है.
धटना के बाद उपचाररत महिला के फर्द बयान पर छातापुर पुलिस के द्वारा थाना कांड संख्या 203/18 दर्ज किया गया. इसमे पति बजरंग लाल चौधरी, भैसुर अमरनाथ चौधरी, सौतन रतन देवी, ननद पार्वती देवी, ननदोई विजय चौधरी, सौतन के पिता सत्य नारायण चौधरी को नामजद बनाया है. नामजदों पर महिला प्रताड़ना, दहेज उत्पीड़न तथा बिना तलाक के दूसरी शादी करवाने का आरोप लगाया गया है. इधर पुलिस ने उपचाररत महिला की मौत हो जाने के बाद नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दिया है.
पति ने सौतन के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
प्राथमिकी के अनुसार मृतका ने उपचार के दौरान पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया था कि उसकी शादी वर्ष 1998 में हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. इसमे उसके पिता ने क्षमता के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था.
शादी से दो पुत्री और एक पुत्र की प्राप्ति हुई. लेकिन बीते वर्षों के दौरान दहेज की मांग को लेकर पति सहित सभी नामजदों द्वारा बारंबार मारपीट व प्रताड़ित किया जाने लगा. दहेज देने में असमर्थता व्यक्त करने व विरोध करने पर नामजदों ने उसकी शादी में दिये गये सभी जेवरात छीन लिया और मारपीट कर उसे घर से भगा दिया.
जिसके बाद वह अपने मायके नौहट्टा में जाकर रहने लगी. लंबे समय तक पति जब उसे बिदाई कराने नहीं पहुंचे तो पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ उसने सुपौल न्यायालय में केस दर्ज करवाया. कुछ महीने बाद पता चला कि उसके पति ने किशनपुर थानाक्षेत्र के थरबिट्टा निवासी सत्य नारायण चौधरी की पुत्री रतन देवी के साथ चुपके से शादी कर लिया है. जानकारी के बाद वह भी ससुराल पहुंच गई और वहां रहने लगी.
घटना के दिन वह घर में खाना बना रही थी कि पति ने सौतन व उक्त नामजद के साथ मिलकर पकड़ लिया और जान मारने की नीयत से शरीर पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दिया. चीखने चिल्लाने के बाद आस पड़ोस के लोग जमा हुए और अधजली अवस्था में उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




