बरात में चलीं लाठियां, 20 लोग घायल

Published at :10 May 2014 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
बरात में चलीं लाठियां, 20 लोग घायल

नावानगर (बक्सर). सोनवर्षा ओपी के मिश्रवलिया गांव में शुक्रवार की रात नाच में गाने की फरमाइश पर बरात में दो पक्षों के बीच जम कर लाठियां चलीं . इस दौरान करीब बीस लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया. जानकारी के मुताबिक गांव में बृज बिहारी सिंह की बेटी […]

विज्ञापन

नावानगर (बक्सर). सोनवर्षा ओपी के मिश्रवलिया गांव में शुक्रवार की रात नाच में गाने की फरमाइश पर बरात में दो पक्षों के बीच जम कर लाठियां चलीं . इस दौरान करीब बीस लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया. जानकारी के मुताबिक गांव में बृज बिहारी सिंह की बेटी की शादी के लिए रोहतास जिले के बसया गांव से बरात आयी हुई थी. बरात में आयी नाच में वधू पक्ष का एक रिश्तेदार सरयू यादव गाने की फरमाइश कर रहा था. सरयू पूरी तरह नशे की हालत में था. इस पर वर पक्ष के लोगों ने विरोध जताया. विरोध जताने पर वर के दादा बिनेश यादव पर सरयू यादव ने लाठी से वार कर जख्मी कर दिया. जिसके बार दो पक्षों में जम कर लाठियां चलने लगीं. इस दौरान विनय सिंह, मनैन यादव, सरयू यादव समेत लगभग बीस लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया. इस घटना के बाद पूरी रात दोनों पक्षों के बीच तनाव रहा. इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन