अभिभावकों के साथ छात्रों ने किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2014 10:09 PM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव (बक्सर). टीसी नहीं मिलने से नाराज नगर के मध्य विद्यालय महावीर चबूतरा के छात्र-छात्रओं ने सोमवार को विद्यालय परिसर में परिजनों संग जम कर हंगामा किया. अनुमंडल मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित मध्य विद्यालय महावीर चबूतरा में कक्षा आठ पास कर चुके 233 छात्र-छात्रओं को आज तक विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र नहीं मिलने से बच्चों […]
विज्ञापन
डुमरांव (बक्सर).
टीसी नहीं मिलने से नाराज नगर के मध्य विद्यालय महावीर चबूतरा के छात्र-छात्रओं ने सोमवार को विद्यालय परिसर में परिजनों संग जम कर हंगामा किया. अनुमंडल मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित मध्य विद्यालय महावीर चबूतरा में कक्षा आठ पास कर चुके 233 छात्र-छात्रओं को आज तक विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र नहीं मिलने से बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं़ सोमवार को परिजन के साथ छात्र-छात्र विद्यालय पहुंचे और विद्यालय प्रधान से टीसी देने का आग्रह किया.अभिभावकों का कहना है कि नगर के सभी उच्च विद्यालयों में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निश्चित है. ऐसे में बहुत छात्र-छात्रओं को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ सकता है. अभिभावकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया. जिससे हंगामा करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










