गया: 18 साल से एक परिवार का समाज में हुक्का-पानी बंद, 1998 में लगाया था प्रतिबंध अब तक है बरकरार

Updated:
विज्ञापन
गया: 18 साल से एक परिवार का समाज में हुक्का-पानी बंद, 1998 में लगाया था प्रतिबंध अब तक है बरकरार

1998 में पटवा समाज ने लगाया था प्रतिबंध अब तक है बरकरार गया : आइआइटी की फसल उगाने वाले गांव मानपुर पटवाटोली में रहने वाले पटवा समाज की ओर से अजीबोगरीब तुगलकी फरमान जारी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. समाज ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर रखा है. इस समाज […]

विज्ञापन

1998 में पटवा समाज ने लगाया था प्रतिबंध अब तक है बरकरार

गया : आइआइटी की फसल उगाने वाले गांव मानपुर पटवाटोली में रहने वाले पटवा समाज की ओर से अजीबोगरीब तुगलकी फरमान जारी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. समाज ने एक परिवार का हुक्का पानी बंद कर रखा है.

इस समाज का यह तुगलकी फरमान देश के संविधान व कानून से भी अब तक बड़ा साबित हो रहा है. इस बारे में पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना पुलिस से लेकर मानवाधिकार आयोग तक गुहार लगाया गया है. लेकिन, अब तक कहीं से उसे राहत नहीं मिली है.

खास बात यह है कि पीड़ित परिवार अपने ही समाज का तुगलकी फरमान बीते 18 वर्ष से झेलता चला आ रहा है. बीते 18 वर्ष से समाज की प्रताड़ना झेल रहा यह परिवार अंदर- अंदर ही घुटन भरी जिंदगी जीने को मजबूर है. हालांकि, वह एक कारोबारी है और उसका कारोबार चल भी रहा है, पर उसमें समाज के लोगों की हिस्सेदारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन