Photos: पूरे बिहार में छात्रों का प्रदर्शन, 30 राउंड फायरिंग ; लाठीचार्ज समेत देखिए हंगामे की तस्वीरें

पटना में प्रदर्शन की तस्वीर
Students Protest: नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के विरोध में पूरे बिहार में बवाल देखने के लिए मिल रहा है. छात्र सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को पटना में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. छात्रों के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए. जबकि गुरुवार को जहानाबाद, कटिहार, वैशाली, बेगूसराय समेत कई जिलों में प्रदर्शन हुए.

जहानाबाद में प्रदर्शन करते छात्र
जहानाबाद में प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव दिया. इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 30 राउंड फायरिंग की. प्रदर्शनकारी डीएम आवास के पास पटना-गया रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों और जिलाधिकारी आवास पर पथराव कर दिया और डीएम आवास के बाहर लगे नेम प्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

बेगूसराय में AISF का प्रदर्शन
बेगूसराय में एआईएसएफ के छात्रों ने समाहरणालय चौक पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. बैरिकेडिंग तोड़ने और समाहरणालय गेट से अंदर जाने का प्रयास किया. इसी दौरान पत्थरबाजी कर दी. इससे एसडीओ अश्विनी कुमार सहित कई मीडियाकर्मी भी चोटिल हो गये. पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को खदेड़ा. इस दौरान 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.



कटिहार में जमकर हुई नारेबाजी
कटिहार में हजारों छात्र-छात्राएं शहर के शहीद चौक से पैदल मार्च निकालकर समाहरणालय पहुंचे. शुरू में सबकुछ शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ देर के बाद ही छात्रों की भीड़ बेकाबू हो गई. छात्रों ने जब अपना आपा खोया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसके बाद छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. पथराव में सीओ की आंख में पत्थर लगा. इसके अलावा पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं. कई छात्र के घायल होने की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए