पटना: पुनपुन को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग, माले का प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन; प्रभावित परिवारों मदद की मांग

Updated:
विज्ञापन

पुनपुन को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुनपुन प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. माले नेताओं ने हर प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये नकद, राशन, तिरपाल और दवा देने की मांग की है.

विज्ञापन

Patna Flood News : पुनपुन प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को भाकपा माले के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. मनोरा गुमटी के पास जुटे ग्रामीण जुलूस की शक्ल में मुख्य सड़क से होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे. इस दौरान राहत कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी.

विज्ञापन

बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन में हुए शामिल

प्रदर्शन में फुलवारी के पूर्व विधायक व भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य गोपाल रविदास, जिला कमेटी सदस्य जयप्रकाश पासवान, नागा राम, मुखिया मिथिलेश कुमार, मदन पासवान, विद्या पासवान, रेखा देवी, हरेंद्र दास और गणेशी यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

हर प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये देने की मांग

गोपाल रविदास ने कहा कि पुनपुन की बाढ़ प्रभावित पंचायतों को तत्काल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये नकद देने के साथ राशन, तिरपाल, दवा और पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल सरकारी सहायता मिलना जरूरी है.

नाव, मेडिकल कैंप और सामुदायिक रसोई शुरू करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव की पर्याप्त व्यवस्था करने, मेडिकल कैंप लगाने और सामुदायिक रसोई शुरू करने की भी मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें तत्काल राहत की जरूरत है.

बीडीओ और सीओ को सौंपा मांगों का ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ और सीओ को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों तक जल्द राहत पहुंचाने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन