पटना में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई, मुखिया खुद परोस रहे भोजन; राहत शिविर में मिल रही जरूरी सुविधाएं
पटना में बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक रसोई
पटना के सकरैचा गांव में बाढ़ का पानी बढ़ने से कई परिवार प्रभावित हुए हैं. मुखिया मंटू कुमार यादव खुद राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोस रहे हैं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं. प्रशासन से राहत कार्य तेज करने की मांग की गई है.
Patna flood Update : फुलवारी शरीफ प्रखंड के सकरैचा गांव में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं. सकरैचा, धनुकी, महबानो के अलावा बकपुर और सलारपुर गांवों के भी कई परिवार बाढ़ की चपेट में आए हैं. प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है, जहां सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
राहत शिविर में मुखिया खुद परोस रहे भोजन
सकरैचा पंचायत के मुखिया मंटू कुमार यादव स्वयं राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोस रहे हैं. उन्होंने बताया कि शिविर में रह रहे लोगों के लिए नियमित भोजन की व्यवस्था की गई है. साथ ही भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
जरूरतमंदों के बीच दवाइयों का भी किया गया वितरण
बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरत को देखते हुए दवाइयों का वितरण भी किया गया है. मुखिया ने बताया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को भोजन के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
दिन-रात राहत कार्यों की निगरानी कर रहे मुखिया
मुखिया मंटू कुमार यादव ने कहा कि वह दिन-रात क्षेत्र में घूमकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से कई परिवारों की परेशानी बढ़ी हुई है. ऐसे में प्रभावित लोगों तक समय पर भोजन, दवा और अन्य जरूरी सामान पहुंचाना प्राथमिकता है.
दर्जनों परिवारों के बीच बांटी गई तिरपाल
बाढ़ प्रभावित परिवारों को बारिश और पानी से बचाव के लिए दर्जनों तिरपाल भी वितरित किए गए हैं. मुखिया ने कहा कि जरूरत के अनुसार आगे भी राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा.
राहत कार्य तेज करने की प्रशासन से मांग
मुखिया ने प्रशासन और सरकार से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य और तेज करने तथा जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पानी बढ़ने की स्थिति को देखते हुए राहत शिविरों में भोजन, दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं को और मजबूत किया जाना जरूरी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए