पटना: मनेर में बाढ़ का पानी घटने लगा, सड़कों पर अब भी बह रहा पानी; दियारा के गांवों में जनजीवन प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

मनेर में बाढ़ का पानी घटने लगा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मनेर प्रखंड में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन कई सड़कों पर अभी भी जलजमाव है. बिजली कटौती और मोबाइल संपर्क टूटने से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं. दियारा क्षेत्र में जनजीवन सामान्य होने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Patna Flood Update : मनेर प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों में सोन और गंगा नदी के बाढ़ के पानी से लोगों की मुश्किलें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. बाढ़ के पानी के कारण आवागमन प्रभावित है और लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, नदियों के जलस्तर में अब धीरे-धीरे कमी आने लगी है.

विज्ञापन

सड़कों पर पानी रहने से आवागमन बाधित

नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद कई सड़कों पर अब भी बाढ़ का पानी बह रहा है. इसके कारण ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए बाहर निकलने में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी गति से पानी घटता रहा तो अगले चार से पांच दिनों में सड़क मार्ग से आवागमन सामान्य होने की संभावना है.

एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा पा रहे दियारा के बच्चे

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर दियारा क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है. कई गांवों के बच्चों ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी आने के कारण पिछले एक सप्ताह से स्कूल जाना बंद है. सड़क और रास्तों पर पानी जमा होने के कारण बच्चों के लिए विद्यालय तक पहुंचना मुश्किल हो गया है.

बिजली बाधित, मोबाइल बंद होने से संपर्क टूटा

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और कई लोगों के फोन बंद हो गये हैं. इससे सगे-संबंधियों और दूसरे लोगों से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है.

उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी दियारा अब भी पानी में डूबा

बाढ़ के कारण मनेर का उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी दियारा क्षेत्र पूरी तरह प्रभावित है. कई गांवों के आसपास अब भी बाढ़ का पानी जमा है. हालांकि, जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों को धीरे-धीरे राहत की उम्मीद जगी है. लोगों को भरोसा है कि अगर पानी लगातार घटता रहा तो आने वाले दिनों में सड़क संपर्क और जनजीवन सामान्य हो सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन