एसएसपी ने पंप लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन का दिया आश्वासन

Edited by KUMAR GAURAV
Updated:
विज्ञापन

एसएसपी ने पंप लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन का दिया आश्वासन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन द्वारा पेट्रोल पंप लूट के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है. वहीं जिलाध्यक्ष रामाधार पांडेय व उपाध्यक्ष एसएन झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की जिसमें खबड़ा में पंप लूट की घटना विस्तार से चर्चा हुई. इसके बाद एसएसपी सुशील कुमार ने पेट्रोलिएम एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि घटना को लेकर वह काफी सजग हैं. कुछ बातें जांच में सार्वजनिक नहीं की जाती है. हम जल्द से जल्द इस घटना का पूरा उद्भेदन करेंगे. एसएसपी ने सुझाव दिया किया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप मालिक अपने कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन अवश्य करायें. ताकि पंप मालिक उनके कार्यकलाप की जानकारी रख सके. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि एसएसपी ने आश्वस्त किया है कि पंप की सुरक्षा को लेकर सजग हैं. कार्रवाई कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR GAURAV

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन