Scrabble Tournament: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने की खबर को विदेश मंत्रालय ने बताया फर्जी

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :12 Nov 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Scrabble Tournament

Scrabble Tournament

Scrabble Tournament: भारत में चल रहे स्क्रैबल टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने को लेकर खबर आ रही है. इसको लेकर मीडिया में खबर चली थी कि भारत ने पाक खिलाड़ियों को वीजा जारी नहीं किया. लेकिन ऐसी खबर को विदेश मंत्रालय से खारिज कर दिया है.

विज्ञापन

Scrabble Tournament: विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिये जाने की खबर को गलत बताया है. मंत्रालय ने कहा, भारत में चल रहे स्क्रैबल टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार करने की मीडिया रिपोर्ट देखी है. ये रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. बताया गया कि 7 नवंबर 2024 को पाकिस्तानी टीम को 12 वीजा जारी किए गए थे, जो इन आयोजनों के लिए भारत आने से ठीक पहले थे. इसमें एशिया कप के मौजूदा चैंपियन और मौजूदा विश्व यूथ चैंपियन भी शामिल थे.

पाकिस्तान का क्या है दावा

पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि पाक खिलाड़ियों ने भारत में जारी टूर्नामेंट के लिए वीजा आवेदन किया था, लेकिन इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola