पाकिस्तान की जगहंसाई: होटल ने बुकिंग की कैंसिल, पाक टीम को खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी रात
Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Feb 2026 7:18 PM
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ी, Pic Credit- X
Pakistan Hockey Team: ऑस्ट्रेलिया में FIH प्रो लीग खेलने पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम को भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा. होटल का बकाया न चुकाने के कारण टीम की बुकिंग आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दी गयी. थक हारकर खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हुए.
Pakistan Hockey Team: ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने के लिए पहुंची पाकिस्तान की हॉकी टीम को उस वक्त शर्मिंदा होना पड़ा, जब उन्हें ठहरने के लिए कोई जगह नहीं मिली. दरअसल पूरा मामला ये है कि होटल का बकाया न चुकाये जाने के कारण टीम की बुकिंग अचानक कैंसिल कर दी गई, जिसके बाद खिलाड़ियों और उनके साथ गये सपोर्टिंग स्टाफ को खुले आसमान के नीचे समय बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा.
एफआईएच प्रो लीग हिस्सा लेने पहुंची थी ऑस्ट्रेलिया
जानकारी के अनुसार टीम एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी. टीम का कार्यक्रम होबार्ट और कैनबरा में प्रस्तावित था. लेकिन मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान टीम के सामने ठहरने का संकट खड़ा हो गया.
चार सितारा होटल में थी रहने और खाने की व्यवस्था
बताया जाता है कि खिलाड़ियों के लिए चार सितारा होटल में रहने और खाने की व्यवस्था की गई थी. जिसकी बुकिंग खुद पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने की थी. लेकिन जैसे ही वे होटल पहुंते प्रबंधन ने साफ कर दिया कि तय समय तक पेमेंट नहीं मिलने के कारण रिजर्वेशन कैंसिल हो चुका है. यह सुनते ही टीम के साथ मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए.
Also Read: अकड़ रहा था उस्मान तारिक, ईशान ने ऐसा बोला कि सारी हेकड़ी निकल गई
कैनबरा पहुंची तब हुई पाकिस्तान टीम को हुई जानकारी
सूत्रों के मुताबिक पाक खिलाड़ियों को पहले बताया गया था कि ठहरने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पाकिस्तान खेल बोर्ड और हॉकी महासंघ ने कर दिया है. लेकिन जब टीम कैनबरा पहुंची तो पता चला कि होटल के रिकॉर्ड में किसी प्रकार की बुकिंग ही नहीं थी. वहीं, अलग टाइम जोन के कारण मुख्य कोच ताहिर जमां उस वक्त संबंधित अधिकारियों से संपर्क भी नहीं कर पाए.
खिलाड़ियों के पास न तो आराम की जगह न ही वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी
खिलाड़ियों के पास स्थिति ये थी कि उनके पास न तो आराम करने की जगह थी और न ही किसी वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी. काफी देर तक अनिश्चितता की स्थिति बनी रही. बाद में होटल प्रबंधन ने सीमित संख्या में कमरे उपलब्ध कराए, जहां दो से तीन खिलाड़ियों को एक कमरे में ठहरना पड़ा. तय शिड्यूल के अनुसार पाकिस्तान टीम को अगले ही दिन मैदान में उतरना पड़ा, जहां उनका सामना ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसी मजबूत टीमों से था. अव्यवस्था और थकान का असर प्रदर्शन पर भी दिखा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये मुकाबले में पाकिस्तान को 2–3 से हार का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










