फ्रेंच ओपन : नडाल और मुगुरुजा प्री क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2017 8:18 AM
पेरिस : नौ बार के चैम्पियन रफेल नडाल ने एकतरफा मुकाबले में सिर्फ एक गेम गंवाते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि गरबाइन मुगुरुजा भी खिताब की रक्षा के अपने अभियान में महिला एकल में आगे बढ़ी. रोलां गैरों पर एक बार फिर प्रबल दावेदार […]
पेरिस : नौ बार के चैम्पियन रफेल नडाल ने एकतरफा मुकाबले में सिर्फ एक गेम गंवाते हुए फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि गरबाइन मुगुरुजा भी खिताब की रक्षा के अपने अभियान में महिला एकल में आगे बढ़ी. रोलां गैरों पर एक बार फिर प्रबल दावेदार माने जा रहे नडाल ने जार्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को 6-0, 6-1, 6-0 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया.
नडाल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए हमवतन 17वें वरीय रोबर्टो बतिस्ता आगुत से भिडेंगे. आगुत ने चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 6-3, 6-4, 6-3 से हराया. कनाडा के पांचवें वरीय मिलोस राओनिक और ऑस्ट्रिया के छठे वरीय डामीनिक थिएम भी अंतिम 16 में जगह बनाने में सफल रहे. राओनिक ने दूसरे सेट में गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज के जांघ की चोट के कारण मैदान से हटने पर अगले दौर में जगह बनाई। राओनिक जब 6-1, 1-0 से आगे चल रहे थे तब स्पेन के लोपेज मुकाबले से हट गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










