ePaper

मेसी पर चार मैचों का प्रतिबंध, रेफरी को कहा था अपशब्द

Updated at : 29 Mar 2017 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
मेसी पर चार मैचों का प्रतिबंध, रेफरी को कहा था अपशब्द

ज्यूरिख : बार्सिलोना के स्टार लियोनेल मेसी को सहायक रेफरी को अपशब्द कहने के लिये फीफा ने चार अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंधित कर दिया है. वह अर्जेंटीना के लिये अब विश्व कप क्वालीफायर के चार मैच नहीं खेल पाएंगे. मेसी को पिछले गुरुवार को चिली के खिलाफ के विश्व कप क्वालीफायर के दौरान सहायक रेफरी […]

विज्ञापन

ज्यूरिख : बार्सिलोना के स्टार लियोनेल मेसी को सहायक रेफरी को अपशब्द कहने के लिये फीफा ने चार अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंधित कर दिया है. वह अर्जेंटीना के लिये अब विश्व कप क्वालीफायर के चार मैच नहीं खेल पाएंगे. मेसी को पिछले गुरुवार को चिली के खिलाफ के विश्व कप क्वालीफायर के दौरान सहायक रेफरी के अपमानजनक शब्द कहने का दोषी पाया गया.

यह मैच मेसी के पेनल्टी पर किये गये गोल से अर्जेंटीना ने 1-0 से जीता था. मेसी अब दक्षिण अफ्रीकी क्वालीफाईंग में बोलिविया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे. इसके बाद वह अपने देश के अगले तीन मैचों से भी निलंबित रहेंगे. इस स्टार स्ट्राइकर पर 10,000 स्विस फ्रैंक (10,170 डालर) का जुर्माना भी किया गया है. फीफा ने कहा, ‘‘यह फैसला फीफा अनुशासन समिति के इसी तरह के मामलों में पिछले निर्णयों की तर्ज पर किया गया. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola