टेनिस रैंकिंग: फेडरर शीर्ष दस में, सानिया सातवें स्थान पर खिसकी

नयी दिल्ली : आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता रोजर फेडरर अपने करियर के 18वें ग्रैंडस्लैम की बदौलत विश्व रैंकिंग में सोमवार को फिर से शीर्ष दस में पहुंच गये लेकिन भारतीय खिलाडियों को उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण नुकसान हुआ है जिनमें सानिया मिर्जा भी शामिल हैं जो महिला युगल रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसक गयी […]
नयी दिल्ली : आस्ट्रेलियाई ओपन विजेता रोजर फेडरर अपने करियर के 18वें ग्रैंडस्लैम की बदौलत विश्व रैंकिंग में सोमवार को फिर से शीर्ष दस में पहुंच गये लेकिन भारतीय खिलाडियों को उनके निराशाजनक प्रदर्शन के कारण नुकसान हुआ है जिनमें सानिया मिर्जा भी शामिल हैं जो महिला युगल रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसक गयी है.
फेडरर ने कल मेलबर्न में नडाल को फाइनल में 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से हराकर पांचवीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था। इससे वह एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में सात पायदान उपर दसवें स्थान पर पहुंच गये हैं. नडाल को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गये हैं. आस्ट्रेलियाई ओपन के शुरु में बाहर होने के बावजूद एंडी मर्रे और नोवाक जोकोविच पहले दो पायदान पर काबिज हैं लेकिन सेमीफाइनल में फेडरर से हारने वाले स्टैन वावरिंका के पायदान उपर तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं.
भारतीय खिलाडियों का वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम में प्रदर्शन खराब रहा था. डब्ल्यूटीए की युगल रैंकिंग में एक समय शीर्ष पर काबिज रही सानिया महिला युगल में अपनी जोडीदार बारबोरा स्टरीकोवा के साथ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। इससे सानिया दो पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गयी. एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 28वें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन दिविज शरण (60) दो पायदान, पूरव राजा (63)और लिएंडर पेस (64) एक-एक स्थान नीचे खिसके हैं. साकेत मयनेनी मुख्य ड्रा में जगह बनाने में नाकाम रहने के कारण शीर्ष 200 से बाहर हो गये हैं. वह छह पायदान नीचे खिसककर 205वें स्थान पर चले गये हैं.
महिला एकल में आस्ट्रेलियाई ओपन की विजेता सेरेना विलियम्स फिर से शीर्ष पर काबिज हो गयी हैं जबकि फाइनल में उनसे हारने वाली उनकी बडी वीनस छह पायदान उपर 11वें स्थान पर पहुंच गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




