इंग्लैंड के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

लखनऊ : कनाडा के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय जूनियर टीम कल पुरुष जूनियर हाकी विश्व कप के दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भी इसी लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम ने कल मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहले मैच में कनाडा […]
लखनऊ : कनाडा के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय जूनियर टीम कल पुरुष जूनियर हाकी विश्व कप के दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भी इसी लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम ने कल मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में पहले मैच में कनाडा को 4 – 0 से मात दी थी.
कल के मैच में जीत से भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो जायेगी. दूसरी ओर 1997 और 2001 में चौथे स्थान पर रही इंग्लैंड की टीम पहली बार खिताब जीतने की कोशिश में होगी. भारत ने कल खेल के हर विभाग में कनाडा को उन्नीस साबित किया. कोच हरेंद्र ने मैच के बाद कहा ,‘‘ गेंद पर नियंत्रण, सर्कल के भीतर हमले, पेनल्टी कार्नर सभी में हम बेहतरीन थे. हमने एक भी पेनल्टी कार्नर नहीं गंवाया जो हमारी डिफेंस की ताकत बताता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




