बच्चे पाकिस्तान से खेलेंगे या भारत से ? सानिया मिर्जा ने दिया बेहतरीन जवाब

मुंबई : भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जितना अपने खेल को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही वो अपने बेबाक जवाब के लिए भी मीडिया में छायी रहती हैं. सानिया मिर्जा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शोएब मलिक के साथ शादी की है. एक पाकिस्तानी के साथ शादी के […]
मुंबई : भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जितना अपने खेल को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही वो अपने बेबाक जवाब के लिए भी मीडिया में छायी रहती हैं. सानिया मिर्जा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शोएब मलिक के साथ शादी की है. एक पाकिस्तानी के साथ शादी के बाद सानिया को काफी विरोधों का और सवालों का सामना करना पड़ा था. हालांकि अब भी उन्हें भारत और पाकिस्तान को लेकर सवाल जरूर पूछे जाते हैं.
एक टीवी कार्यक्रम के दौरान सानिया से फिर एक बार उनके और उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब को लेकर सवाल पूछा गया. दरअसल टीवी शो यारों की बारात में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ शामिल हुई सानिया मिर्जा से फिल्म डायरेक्टर साजिद खान ने उनके निजी जिंदगी के बारे में सवाल पूछा. लेकिन साजिद को सानिया ने शानदार तरीके से जवाब दिया. जवाब सुन कर आप भी सानिया के कायल हो जाएंगे.
साजिद ने सानिया से पूछा कि शोएब और उनकी शादी के सात साल हो गये हैं, बच्चे भी होंगे. आप दोनों खिलाड़ी हैं, स्वभाविक बात है कि आपके बच्चों का भी झुकाव खेल की ओर ही होगा. वैसे में आप दोनों के बच्चे पाकिस्तान के लिए खेलेंगे या भारत के लिए.
साजिद के इस सवाल पर सानिया ने जवाब दिया, सच बताएं तो इस बारे में हम दोंनों के बीच अभी तक कोई चर्चा नहीं हुआ है. हमें नहीं पता, हो सकता है वो खिलाड़ी न बनना चाहें. बल्कि कलाकार, टीचर या डॉक्टर बनना चाहें. यह अभी दूर की सोच है. मुझे भारतीय होने पर गर्व है तो शोएब को पाकिस्तानी होने पर गर्व है. और फिलहाल तो हमें पति-पत्नी होने पर गर्व है. सानिया के इस जवाब का सभी ने तालियों से स्वागत किया. बताते चलें कि शोएब के साथ शादी के बाद भी सानिया मिर्जा भारत के लिए ही खेल रही हैं और शोएब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हैं.
* बच्चे के सवाल पर संवाददाता को लताड़ चुकी हैं सानिया
सानिया मिर्जा से इस तरह के सवाल कोई आज नहीं नहीं पूछे गये हैं. इससे पहले भी उनसे उनके निजी जिंदगी के बारे में कई सवाल पूछे गये हैं. किसी कार्यक्रम के दौरान सानिया से एक मीडियाकर्मी ने सवाल पूछा था कि उनके बच्चे कब होंगे, शोएब और उन्होंने अपनी फैमली प्लानिंग के बारे में क्या सोच रखा है. इस सवाल पर सानिया मिर्जा काफी भड़क गयीं थीं और उन्होंने तपाक से जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि किसी को भी उनके बेडरूम में झांकने की इजाजत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




