फॉर्मूला वन के वर्ल्ड चैंपियन निको रोसबर्ग ने की संन्यास की घोषणा

Published at :03 Dec 2016 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
फॉर्मूला वन के वर्ल्ड चैंपियन निको रोसबर्ग ने की संन्यास की घोषणा

फॉर्मूला वन के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद निको रोसबर्ग ने कल दो दिसंबर को अचानक संन्यास की घोषणा कर दी. रोसबर्ग का यह निर्णय चौंकाने वाला था. संन्यास की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मैं शिखर पर पहुंच गया हूं और मेरा सपना सच हो गया है, अब […]

विज्ञापन

फॉर्मूला वन के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद निको रोसबर्ग ने कल दो दिसंबर को अचानक संन्यास की घोषणा कर दी. रोसबर्ग का यह निर्णय चौंकाने वाला था. संन्यास की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मैं शिखर पर पहुंच गया हूं और मेरा सपना सच हो गया है, अब कुछ और पाने के लिए शेष नहीं है.


रोसबर्ग ने तीन बार के चैंपियन लुइस हैमिल्टन को पछाड़कर 26 नवंबर को फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. यह चैंपियनशिप जीतकर उन्होंने अपने पिता केके की बराबरी कर ली, वे 1982 में विश्व चैंपियन बने थे.

रोसबर्ग ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने संन्यास की घोषणा की. उन्होंने कहा मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं कि मैं एवरेस्ट चढ़ गया, मेरा सपना सच हो गया. जिन्होंने मेरा साथ दिया सबका शुक्रिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola