मकाऊ ओपन : चीन की झांग यिमान ने क्वार्टर फाइनल में साइना को आसानी से हराया
Updated at : 02 Dec 2016 12:30 PM (IST)
विज्ञापन

मकाऊ : मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल चीन की झांग यिमान से हार गयी. झांग यिमान ने साइना को 21-12,21-17 से आसानी से हरा दिया. पिछले कुछ समय से चोट झेल रही साइना को चीन की युवा खिलाड़ी ने आसानी से हरा दिया. कल प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना ने एक […]
विज्ञापन
मकाऊ : मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल चीन की झांग यिमान से हार गयी. झांग यिमान ने साइना को 21-12,21-17 से आसानी से हरा दिया. पिछले कुछ समय से चोट झेल रही साइना को चीन की युवा खिलाड़ी ने आसानी से हरा दिया.
Saina Nehwal drops out of Macau Open after losing to China’s Zhang Yiman 21-12, 21-17 in the quarter finals
— ANI (@ANI) December 2, 2016
कल प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना ने एक संघर्षपूर्ण मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी दीनार आयूस्तिने को हराकर मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. विश्व की नंबर 11 खिलाड़ी साइना ने 17-21, 21-18, 21-12 से आयूस्तिने को शिकस्त दी. आयूस्तिने को विश्व रैंकिंग में 50वां स्थान प्राप्त है.
पीवी सिंधू ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, उनके टूर्नामेंट से हटने के बाद साइना ही इस सीरीज में भारत की ओर से टॉप की खिलाड़ी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




