सचिन ने युवा विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में ‘गोल्ड पंच'' लगाया

नयी दिल्ली : विश्व जूनियर कांस्य पदकधारी सचिन सिंह (49 किग्रा) एआईबीए युवा विश्व चैम्पियनशिप में आज स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज बन गये. उन्होंने रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में खिताबी भिड़ंत में क्यूबाई राष्ट्रीय चैम्पियन जोर्गे ग्रिनान को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया. भारत के इस 16 वर्ष के मुक्केबाज ने अपने […]
नयी दिल्ली : विश्व जूनियर कांस्य पदकधारी सचिन सिंह (49 किग्रा) एआईबीए युवा विश्व चैम्पियनशिप में आज स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय मुक्केबाज बन गये. उन्होंने रुस के सेंट पीटर्सबर्ग में खिताबी भिड़ंत में क्यूबाई राष्ट्रीय चैम्पियन जोर्गे ग्रिनान को सर्वसम्मत फैसले में पराजित किया. भारत के इस 16 वर्ष के मुक्केबाज ने अपने से बेहतर मुक्केबाज को 5-0 से रौंदकर उलटफेर कर दिया. सचिन ने शानदार जीत के बाद सेंट पीटर्सबर्ग से कहा, ‘‘मेरे दो हमवतन मुक्केबाज टूर्नामेंट के शुरू में क्यूबा के मुक्केबाजों से हार गये थे, मैं बदला लेना चाहता था और मैं खुश हूं कि मैं ऐसा कर सका. अपने से मजबूत और बेहतर प्रतिद्वंद्वी को पराजित करना संतोषजनक है, विशेषकर अगर यह क्यूबाई मुक्केबाज के खिलाफ हुआ है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










