भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 2-3 से हारी, खिताब की दौड़ से बाहर

Published at :26 Nov 2016 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 2-3 से हारी, खिताब की दौड़ से बाहर

मेलबर्न : भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यहां चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में न्यूजीलैंड से 2-3 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी. इस हार का मतलब है कि भारत अब कल तीसरे-चौथे स्थान के क्वालीफिकेशन मैच में मलेशिया से भिड़ेगा. भारत के लिये दोनों गोल ड्रैगफ्लिकर रुपिंदर पाल […]

विज्ञापन

मेलबर्न : भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज यहां चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में न्यूजीलैंड से 2-3 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी. इस हार का मतलब है कि भारत अब कल तीसरे-चौथे स्थान के क्वालीफिकेशन मैच में मलेशिया से भिड़ेगा.

भारत के लिये दोनों गोल ड्रैगफ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह (18वें मिनट और 57वें मिनट) ने किये. भारतीयों ने आक्रामक शुरुआत की. पहले 15 मिनट में ही भारतीय खिलाडियों ने प्रतिद्वंद्वी सर्कल में कई बार सेंध लगायी लेकिन गोल के लिये कोई बेहतर शाट नहीं लगा सके. न्यूजीलैंड के निक रोस गोल करने के करीब पहुंच गये थे लेकिन भारतीय गोल के सामने सतर्क आकाश चिकटे ने बाक्स के उपर लगा रिवर्स शाट का अच्छा बचाव किया.

भारत को बढिया मौका पहले क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर पर मिला लेकिन रुपिंदर पाल सिंह की फ्लिक को न्यूजीलैंड के कप्तान शिया मैकअलीसे ने रोक दिया. भारतीयों ने दूसरे क्वार्टर में तेजी से दबाव डालने की कोशिश की. इस कदम का फायदा उन्हें 18वें मिनट में मिला जब आकाशदीप को एक पेनल्टी मिली जिसे रुपिंदर ने गोल में तब्दील किया.

दोनों टीमों के लगातार प्रयासों के बावजूद स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ और भारतीय टीम ने पहले हाफ में 1-0 से बढ़त कायम रखी. दूसरे हाफ में न्यूजीलैंड ने गोल में पहला शाट लगाया लेकिन एक बार फिर चिकटे ने मैट रीज गिब्स का दूर से लगाया शाट रोक दिया. इसी दौरान निकिन थिमैया का शाट बाक्स के उपर से चला गया. अंतिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने लगातार दो गोल कर दिये.

निक रॉस ने 47वें मिनट में गोल दागा जिसके बाद जैकब स्मिथ ने अगले मिनट में टीम को 2-1 से आगे कर दिया. भारत ने फिर आक्रामक होने की कोशिश की जिसका न्यूजीलैंड ने फायदा उठाया और हुगो इंगलिस के 57वें मिनट में किये गये गोल से 3-1 से बढ़त बना ली. रुपिंदर ने पेनल्टी कार्नर को तब्दील कर स्कोर 2-3 कर दिया. अंतिम मिनट में भारत ने बराबरी हासिल करने के कई मौके बनाये लेकिन न्यूजीलैंड ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola