चोट से उबरने के बाद जबरदस्त जीत के साथ साइना हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में

कोलून : वापसी की कोशिश में जुटी साइना नेहवाल ने हांगकांग सुपर सीरीज बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में थाईलैंड की पोर्नतिप बुरानाप्रासेरत्सुक को हरा कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चाइना ओपन के पहले दौर में पोर्नतिप ने हराया था. चोट के कारण तीन महीने बाद […]
कोलून : वापसी की कोशिश में जुटी साइना नेहवाल ने हांगकांग सुपर सीरीज बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में थाईलैंड की पोर्नतिप बुरानाप्रासेरत्सुक को हरा कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को चाइना ओपन के पहले दौर में पोर्नतिप ने हराया था. चोट के कारण तीन महीने बाद लौटी साइना ने उस हार का बदला चुकता करते हुए दुनिया की 12वें नंबर की थाई खिलाड़ी को 12-21, 21-19, 21-17 से हराया.
पांचवीं वरीयता प्राप्त साइना का सामना अब चियांग मेइ हुइ और जापान की सायाका सातो के बीच होनेवाले मैच के विजेता से होगा. पुरुष एकल में स्विस ओपन विजेता एचएस प्रणय ने चीन के कियाओ बिन को 21-16, 21-18 से हराया. वहीं राष्ट्रीय चैंपियन समीर वर्मा ने जापान के ताकुमा उएडा को 22-20, 21-18 से शिकस्त दी.
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को कोरिया के सोल्ग्यु चोइ और को सुंग ह्यून के हाथों 15-21, 8-21 से पराजय झेलनी पड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




