#ChinaOpen : सिंधू ने ''चीन की दीवार'' को लांघकर, 700000 डॉलर पर कब्‍जा जमाया

Updated at : 20 Nov 2016 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
#ChinaOpen : सिंधू ने ''चीन की दीवार'' को लांघकर, 700000 डॉलर पर कब्‍जा जमाया

फुझाउ : ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने आज यहां 700000 डॉलर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की सुन यू को हराकर अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता. अगस्त में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी बनी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन […]

विज्ञापन

फुझाउ : ओलंपिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने आज यहां 700000 डॉलर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की सुन यू को हराकर अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता. अगस्त में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी बनी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सुन यू को एक घंटे और नौ मिनट में 21-11 17-21 21-11 से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया.

दुनिया की 11वें नंबर की खिलाडी सिंधू की सुन यू के खिलाफ छह मैचों में यह तीसरी जीत है. सिंधू ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में 11-5 की बढत बनाई। भारतीय खिलाडी ने अपनी तेजी की बदौलत इस बढत को 20-8 तक पहुंचाकर 12 गेम प्वाइंट हासिल किए. सुन यू ने तीन गेम प्वाइंट बचाए लेकिन सिंधू को पहला गेम जीतने से नहीं रोक सकी. दूसरे गेम में भी सिंधू ने 6-3 की बढ़त बनाई जिसे उन्होंने 11-7 और फिर 14-10 तक पहुंचाया.

सुन यू ने हालांकि इसके बाद जोरदार वापसी की और कुछ दमदार स्मैश की बदौलत 14-14 से स्कोर बराबर कर दिया. चीन की खिलाडी ने तेज स्मैश और फिर शानदार रिर्टन की बदौलत 18-16 की बढत बनाई. सिंधू ने इसके बाद वीडियो रैफरल गंवाया जिससे सुन यू 19-16 से आगे हो गई. सुन ने 20-16 के स्कोर पर नेट पर शाट खेला लेकिन सिंधू के नेट पर शाट मारने पर दूसरा गेम जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola