मेरे और भूपति के बीच सही या गलत का मामला नहीं : पेस

Published at :19 Nov 2016 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
मेरे और भूपति के बीच सही या गलत का मामला नहीं : पेस

मुंबई : मैदान पर सफल जोड़ी और फिर बाहरी मतभेद चरम पर पहुंचने के बाद अलग हुए लिएंडर पेस ने कहा कि उनके और महेश भूपति के बीच क्या गलत हुए यह उनके लिए अब मायने नहीं रखता. पेस ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘महेश (भूपति) और मैं दो पूरी तरह से […]

विज्ञापन

मुंबई : मैदान पर सफल जोड़ी और फिर बाहरी मतभेद चरम पर पहुंचने के बाद अलग हुए लिएंडर पेस ने कहा कि उनके और महेश भूपति के बीच क्या गलत हुए यह उनके लिए अब मायने नहीं रखता.

पेस ने आज यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘महेश (भूपति) और मैं दो पूरी तरह से अलग व्यक्ति हैं. हम अलग तरह से काम करते हैं, हम अलग तरह से दोस्ती निभाते हैं, हम अपने अपने तरीकों से चीजें करते हैं और मैं आपको यह नहीं बताने वाला कि कौन सही है और कौन गलत क्योंकि हमारे में से कोई सही या गलत नहीं है.”

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बस अलग शैली है, हमने व्यक्तिगत रुप से जो हासिल किया हम एक दूसरे का उसके लिए सम्मान करते हैं और ऐसा हमेशा रहेगा. मैंने उनके साथ जो तैयार किया उसके लिए मैं उस व्यक्ति का सम्मान करता हूं.” यहां एनसीपीए में टाटा लिटरेचर लाइव के दौरान ‘ओलंपिक पदक कैसा जीता जाए’ सत्र के दौरान पेस ने यह बात कही. पेस और भूपति ने एक साथ मिलकर तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते जबकि पेस ने 1996 अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola