ePaper

#ChinaOpen : सिंधू चाइना ओपन के फाइनल में, चाइना की सून यू से होगी खिताबी भिड़ंत

Updated at : 19 Nov 2016 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
#ChinaOpen : सिंधू चाइना ओपन के फाइनल में, चाइना की सून यू से होगी खिताबी भिड़ंत

फुझाउ : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर हैं और उन्होंने कोरिया की सुंग जी ह्युन को हराकर 700000 डालर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. सातवीं वरीय सिंधू ने पहला सेट गंवाने के बाद […]

विज्ञापन

फुझाउ : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम की दूरी पर हैं और उन्होंने कोरिया की सुंग जी ह्युन को हराकर 700000 डालर इनामी चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है.

सातवीं वरीय सिंधू ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए छठी वरीय जी ह्युन को एक घंटे और 24 मिनट चले मुकाबले में 11-21 23-21 21-19 से हराया. जी ह्युन के खिलाफ नौ मैचों में सिंधू की यह छठी जीत है. विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधू फाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार आठवीं वरीयता प्राप्‍त सून यू से भिड़ेंगी.

सिंधू की शुरुआत काफी खराब रही और पहले गेम में वह विरोधी खिलाड़ी का कोई टक्कर नहीं दे पाई. जी ह्युन ने 5-1 की बढ़त बनाई और फिर इसमें लगातार इजाफा करते हुए पहला गेम आसानी से जीत लिया. भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की. एक समय 7-7 पर स्कोर बराबर था लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने 11-7 की बढ़त बना ली.

सिंधू ने स्कोर बराबर किया लेकिन जी ह्युन ने 20-17 के स्कोर पर तीन मैच प्वाइंट हासिल किए. सिंधू ने तीनों मैच प्वाइंट बचाए. उन्हें गेम प्वाइंट मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सकी. सिंधू ने हालांकि इसके बाद एक और गेम प्वाइंट हासिल किया और फिर स्मैश के साथ दूसरा गेम जीत लिया.

निर्णायक गेम में सिंधू की शुरुआत खराब रही. वह 3-7 से पिछड़ी लेकिन 10-9 की बढ़त हासिल करने में सफल रही. सिंधू ने इसके बाद स्कोर 20-18 तक पहुंचाया. जी ह्युन ने एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन सिंधू ने शानदार क्रास कोर्ट स्मैश के साथ गेम और मैच जीत लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola