चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी : चीन को 2-1 से रौंदकर भारत ने खिताब जीता

Updated at : 05 Nov 2016 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी : चीन को 2-1 से रौंदकर भारत ने खिताब जीता

सिंगापुर : भारत ने आज चीन को एक के मुकाबले दो गोल से हराकर चौथे महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी पर कब्‍जा कर लिया है. इससे पहले भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वि पाकिस्‍तानी टीम को हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया था. भारत की ओर से पहला गोल दीप ग्रेस एक्‍का ने खेल के […]

विज्ञापन

सिंगापुर : भारत ने आज चीन को एक के मुकाबले दो गोल से हराकर चौथे महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी पर कब्‍जा कर लिया है. इससे पहले भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वि पाकिस्‍तानी टीम को हराकर खिताब पर कब्‍जा जमाया था.

भारत की ओर से पहला गोल दीप ग्रेस एक्‍का ने खेल के 13वें मिनट में जबकि दूसरा गोल दीपिका ने खेल के 60वें मिनट में दागा और टीम को खिताबी जीत दिलायी. पहले हॉफ तकभारतीय टीम चीन पर एक गोल की बढ़त बनाये रखी, लेकिन तीसरे क्‍वार्टर में चीन ने एक गोल दागकर स्‍कोर बराबरी पर पहुंचा दिया, फिर आखिरी क्‍वार्टर में भारतीय टीम ने दूसरा गोल दागकर बढ़त बना ली और चीन को अंत तक कोई गोल करने नहीं दिया.

इससे पहले लीग चरण के आखिरी मैच में भारतीय टीम चीन के हाथों 2-3 से हार गयी थी. लेकिन अंक तालिका में सात अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम को फाइनल में फिर से चीन से ही भिड़ंत का मौका मिल गया और आज भारतीय टीम ने लीग चरण में मिली हार का बदला ले लिया और खिताब पर भी कब्‍जा कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola