विश्व कप विजेता कबड्डी खिलाडियों को सरकार देगी दस-दस लाख

नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने हाल में विश्व कप जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के प्रत्येक सदस्य को आज दस-दस लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. खेल मंत्री विजय गोयल ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की. उन्होंने साथ ही कहा कि कबड्डी को ओलंपिक में शामिल […]
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने हाल में विश्व कप जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम के प्रत्येक सदस्य को आज दस-दस लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. खेल मंत्री विजय गोयल ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में यह घोषणा की. उन्होंने साथ ही कहा कि कबड्डी को ओलंपिक में शामिल करने के लिये भी प्रयास किये जाएंगे. भारत ने फाइनल में ईरान को 38-29 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता था.
गोयल ने कहा, ‘‘प्रत्येक खिलाड़ी को दस लाख रुपये दिये जाएंगे. कोच को भी पुरस्कृत किया जाएगा. हम इस खेल को ओलंपिक में जगह दिलाने के लिये भी प्रयास करेंगे. केवल क्रिकेट ही नहीं हम फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों को भी बढ़ावा देना चाहते हैं. ‘ भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने कहा कि भारत में कबड्डी लीग में खेलने के बाद विदेशी खिलाडियों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है और इससे उनके लिये चुनौती कड़ी हो गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गयी है लेकिन फायदा यह है कि यह हमारा ग्रामीण खेल है. हम बचपन से इसे खेलते हैं और उन्होंने हाल में इसे खेलना शुरू किया है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










