पहलवान योगेश्वर की रजत की उम्मीद टूटी, डब्ल्यूएफआई को पता नहीं

Published at :25 Oct 2016 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
पहलवान योगेश्वर की रजत की उम्मीद टूटी, डब्ल्यूएफआई को पता नहीं

नयी दिल्ली : भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के लंदन ओलंपिक में जीते गये कांस्य पदक के रजत पदक में बदलने की संभावना लगभग समाप्त हो गयी है लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने आज दावा किया कि उसे इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2012 खेलों में पुरुष फ्रीस्टाइल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के लंदन ओलंपिक में जीते गये कांस्य पदक के रजत पदक में बदलने की संभावना लगभग समाप्त हो गयी है लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने आज दावा किया कि उसे इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है.

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2012 खेलों में पुरुष फ्रीस्टाइल में 60 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले रुस के स्वर्गीय पहलवान बेसिक कुदुकोव के खिलाफ जांच समाप्त करने का फैसला किया है जिससे कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर की रजत हासिल करने की उम्मीदें भी समाप्त हो गयी.

कुदुकोव की 2013 में कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी. उनके पुराने नमूने का वाडा ने कुछ दिन पहले फिर से परीक्षण किया था जो प्रतिबंधित स्टेरायड के सेवन के लिये पाजीटिव पाया गया था. रुसी कुश्ती महासंघ ने अपने बयान में दावा किया कि 2012 खेलों के उनके नमूने का इस साल फिर से परीक्षण किया गया और वह स्टेरायड टुरिनबोल के लिये पाजीटिव पाया गया. उनका मामला तीन सदस्यीय आईओसी अनुशासन आयोग को सौंपा गया लेकिन समिति ने कुदुकोव के खिलाफ जांच खत्म करने का फैसला किया. विश्व कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जियोग्री ब्रयुसोव ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति बेसिक कुदुकोव को 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में जीत गये रजत पदक से वंचित नहीं करेगी.’

लेकिन भारतीय कुश्ती महासंघ उसे इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उनका पदक नहीं बदला जाएगा. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘रियो ओलंपिक से पहले हमें बताया गया था कि कुदुकोव का परीक्षण प्रतिबंधित दवा के लिये पाजीटिव पाया गया है और योगेश्वर का कांस्य पदक रजत में बदलने से पहले उनके 2012 लंदन ओलंपिक के नमूने का परीक्षण किया जाएगा. लेकिन इसके बाद हमें अब तक इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. ‘

आईओसी ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2012 लंदन ओलंपिक के अलावा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में लिये गये नमूनों का बेहतर तकनीक से फिर से परीक्षण करवाया ताकि उनमें प्रतिबंधित पदार्थों का पता लगाया जा सके. जब यह खबर आयी थी कि कुदुकोव का परीक्षण पाजीटिव पाया गया है और उनका रजत योगेश्वर को मिलेगा तो भारतीय पहलवान ने यह पदक स्वीकार करने से इन्कार कर दिया था और कहा था कि पदक इस स्वर्गीय पहलवान के परिजनों के पास ही रहना चाहिए. योगेश्वर ने ट्वीट किया था, ‘‘यदि संभव हो तो उन्हें पदक रखने की अनुमति मिलनी चाहिए. मेरे लिये मानवता सर्वोपरि है. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola