चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने पाकिस्‍तान को 3-2 से रौंदा

Updated at : 23 Oct 2016 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी : भारत ने पाकिस्‍तान को 3-2 से रौंदा

कुआंटन (मलेशिया) : शीर्ष रैंकिंग वाले भारत ने चौथी एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी हॉकी चैम्पियनशिप के लीग मैच में आज यहां चिर प्रतिद्वंद्वी और गत चैम्पियन पाकिस्तान को कडे मुकाबले में 3-2 से हराया. पाकिस्तान के शुरुआती हमलों के बीच भारतीय डिफेंस ने धैर्य बरकरार रखा. युवा स्ट्राइकर प्रदीप मोर ने अपने 13वें अंतरराष्ट्रीय मैच में […]

विज्ञापन

कुआंटन (मलेशिया) : शीर्ष रैंकिंग वाले भारत ने चौथी एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी हॉकी चैम्पियनशिप के लीग मैच में आज यहां चिर प्रतिद्वंद्वी और गत चैम्पियन पाकिस्तान को कडे मुकाबले में 3-2 से हराया.

पाकिस्तान के शुरुआती हमलों के बीच भारतीय डिफेंस ने धैर्य बरकरार रखा. युवा स्ट्राइकर प्रदीप मोर ने अपने 13वें अंतरराष्ट्रीय मैच में पहला गोल दागते हुए 11वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई लेकिन पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान सीनियर (31वें मिनट) और मोहम्मद इरफान जूनियर (39वें) के गोल की मदद से जोरदार वापसी करते हुए 2-1 से बढ़त बना ली.

रुपिंदर पाल सिंह ने 43वें मिनट में भारत के एकमात्र पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जबकि रमनदीप ने तलविंदर सिंह के क्रास पर अगले ही मिनट गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ.

इस जीत से भारत के तीन मैचों में सात अंक हो गए हैं. भारत ने अपने पहले मैच में जापान को 10-2 से हराया जबकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ कल 1-1 से ड्रॉ खेला. दो बार के गत चैम्पियन पाकिस्तान को मेजबान मलेशिया के खिलाफ पहले मैच में 2-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि दूसरे मैच में उसने दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया. राउंड रोबिन चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

पाकिस्तान को पहले ही मिनट में मैच का पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने विरोधी टीम को गोल से महरुम रखा. श्रीजेश ने पहले मोहम्मद अलीम बिलाल की ड्रैग फ्लिक को पैड से रोका और फिर अपनी दायीं ओर गोता लगाते हुए रिबाउंड प्रयास को भी नाकाम किया.

पाकिस्तान ने चौथे ही मिनट में एक और शानदार मूव बनाया लेकिन मोहम्मद रिजवान जूनियर सर्कल के उपर मिले शाट को गोल में डालने में नाकाम रहे. भारत ने भी इस बीच कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन विरोधी टीम के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे. भारत की ओर से गोल करने का सबसे पहला मौका तलविंदर सिंह को मिला लेकिन दायें छोर से मिले पास पर वह रिवर्स हिट से गोल नहीं दाग सके.

प्रदीप ने 22वें मिनट में पाकिस्तानी डिफेंडर से टकराकर आई गेंद को गोल में डालकर भारत को बढ़त दिलाई. प्रदीप के शाट का पाकिस्तानी गोलकीपर इमरान बट के पास कोई जवाब नहीं था. अपने 13वें अंतरराष्ट्रीय मैच में खेल रहे 24 साल के प्रदीप का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है. गोल से सकते में आए पाकिस्तान ने इसके बाद लगातार हमले किए लेकिन भारतीय डिफेंडर ने कुछ समय तक विरोधी टीम के स्ट्राइकरों को गोल से महरुम रखा. मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola