फीफा रैंकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाकर सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचा भारत

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबाल टीम ताजा फीफा रैंकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाकर 137वें स्थान पर पहुंच गयी जो पिछले छह साल में उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. भारत ने मुंबई में सितंबर में अंतरराष्ट्रीय नुमाइशी मैच में 114वीं रैंकिंग वाले पुएर्तो रिको को हराया था जिससे उसे 230 अंक मिले.अगस्त 2010 में भारत […]
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबाल टीम ताजा फीफा रैंकिंग में 11 पायदान की छलांग लगाकर 137वें स्थान पर पहुंच गयी जो पिछले छह साल में उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है.
भारत ने मुंबई में सितंबर में अंतरराष्ट्रीय नुमाइशी मैच में 114वीं रैंकिंग वाले पुएर्तो रिको को हराया था जिससे उसे 230 अंक मिले.अगस्त 2010 में भारत की रैंकिंग 137 थी जो तब से अब तक उसकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग थी. राष्ट्रीय कोच स्टीफन कोंस्टेंटाइन ने कहा ,‘‘ मैंने जब यहां दोबारा कार्यभार संभाला तो मेरा एक काम फीफा रैंकिंग में सुधार था.
अभी तक के नतीजों से स्पष्ट है कि हम ऐसा करने में कामयाब रहे हैं.” उन्होंने कहा ,‘‘ अभी हालांकि यह शुरुआत भर है. मुझे यह लगता है कि टीम बहुत कुछ हासिल कर सकती है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




